Mahtari Jatan Yojana 2024 : इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 20 हज़ार रुपए, यहाँ जाने पूरी जानकारी

WhatsApp Group ज्वाइन करे Join Now
Telegram Group Join Now

Mahtari Jatan Yojana : सरकार के द्वारा महिलाओं के हित के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में गर्भवती महिलाओं के लिए महतारी जतन योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे की वह अपने बच्चे और स्वयं की देखभाल कर सकें।

Mahtari Jatan Yojana 2024
Mahtari Jatan Yojana 2024

इस लेख में हम आपको Mahtari Jatan Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जिसके द्वारा आप आसानी से योजना का लाभ ले पाएंगे। इस योजना हेतु आपके पास क्या पात्रता होनी चाहिए एवं दस्तावेज से संबंधित सभी जानकारी दी गई है।

Mahtari Jatan Yojana 2024

महतारी जतन योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजना है। इसके माध्यम से भवन निर्माण एवं असंगठित निर्माण कार्य क्षेत्र में मजदूरी करने वाली गर्भवती महिलाओं को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जिन गर्भवती महिलाओं के पति मजदूरी करते हैं, उनको भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 20,000 रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

इस योजना को पहले भगिनी प्रसूति सहायता योजना के नाम से जाना जाता था। लेकिन साल 2022 में इस योजना का नाम बदलकर मिनीमाता महतारी जतन योजना कर दिया गया है। इस योजना के द्वारा मिलने वाले आर्थिक सहयोग से गर्भवती महिलाओं को बच्चे के पालन पोषण एवं स्वयं के स्वास्थ्य हेतु सहायता मिलती है।

Mahtari Jatan Yojana 2024 Objective

छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी जतन योजना का उद्देश्य मजदूर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे कि वह कुछ समय के लिए आर्थिक रूप से मुक्त हो सकें। ऐसा होने पर बच्चों के पालन पोषण में सुविधा मिल सकेगी। इसी के साथ प्रसव के पश्चात महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु खान पान की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, जिसको सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

महतारी जतन योजना का लाभ

  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हार्दिक सहायता प्राप्त होती है।
  • इस योजना का लाभ मजदूर वर्ग की महिलाओं को प्राप्त होता है।
  • यदि महिला का पति मजदूर है, तो भी गर्भवती महिला को योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 20,000 रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • योजना के लाभ से बच्चे का पालन पोषण सुविधाजनक तरीके से हो सकेगा।
  • इसी के साथ गर्भवती महिला भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेगी।
  • महिला को इस योजना का लाभ प्रसव के पश्चात प्राप्त होगा।

Mahtari Jatan Yojana 2024 Eligibility

  • इस योजना हेतु महिला छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना के लाभ हेतु महिला गर्भवती होनी चाहिए।
  • इस योजना हेतु महिला गरीबी रेखा की श्रेणी में होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ मजदूर गर्भवती महिला को प्राप्त होगा। इसके अलावा मजदूर पति की पत्नी को भी योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • गर्भवती महिला है उसके पति का पंजीकरण श्रम कल्याण विभाग में होना चाहिए।
  • इस योजना के लाभ हेतु महिला को प्रसव के 90 दिन के अंतर्गत आनलाइन आवेदन करना है।

Mahtari Jatan Yojana 2024 Important Documents

  • आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र
  • मजदूर पति का आधार कार्ड
  • श्रम कल्याण पंजीयन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

Mahtari Jatan Yojana 2024 Online Apply Process

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके पश्चात होम पेज पर योजना के रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदनकर्ता महिला को अपनी जानकारी भरनी है।
  • इसी के साथ आनलाइन दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इस प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • यह फार्म अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। यदि सत्यापन के दौरान सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो गर्भवती महिला को योजना का लाभ दे दिया जाएगा।

Mahtari Jatan Yojana 2024 Related FAQs –

प्रश्न 1.महतारी जतन योजना 2024 क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी जतन योजना का उद्देश्य मजदूर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 20,000 रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

प्रश्न 2.महतारी जतन योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए कौन पात्र है?

इस योजना का लाभ मजदूर गर्भवती महिला को प्राप्त होगा।

कान्हा एक अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हें सरकारी योजना और लोन जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। लेखन मे इन्हें 3 वर्षो का अनुभव है। वर्तमान में कान्हा जी sarkariloanyojana.in पर कार्यरत हैं।

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon