Krishi Sakhi Yojana 2024: महिलाएं कमाएंगी सालाना 70-80 हजार रुपए, जानें योजना की सम्पूर्ण जानकारी

WhatsApp Group ज्वाइन करे Join Now
Telegram Group Join Now
Krishi Sakhi Yojana
Krishi Sakhi Yojana

Krishi Sakhi Yojana 2024 : भारत सरकार के द्वारा कृषि सखी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को कृषि से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की 90,000 महिलाओं को कृषि सहायक के रूप में ट्रैन करना है। इसी के साथ सरकार द्वारा इन महिलाओं को कृषि सखी का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिससे इन महिलाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा।

इस लेख में हम Krishi Sakhi Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जिसके माध्यम से आप भी योजना से जुड़कर कृषि संबंधित ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसी के साथ यह योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Krishi Sakhi Yojana 2024 kya hai ?

हाल ही में भारत सरकार के द्वारा 3 करोड़ लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई थी। इसके माध्यम से नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाओं को शामिल किया गया था। कृषि सखी योजना इसी योजना की एक शाखा है, जिसके माध्यम से भी लखपति दीदी योजना का सफर तय किया जाएगा। दरअसल कृषि सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Krishi Sakhi Yojana से संबंधित महिलाओं को राष्ट्रीय कृषि प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसी के साथ इसमें महिलाओं को कृषि संबंधित सभी प्रकार का अध्ययन एवं प्रक्टिकल कराया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं को कृषि पैरा सहायक का पद भी दिया जाएगा।

Krishi Sakhi Yojana का उद्देश्य

कृषि सखी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कृषि के बारे में अध्ययन देना है। जिससे की महिलाएं कृषि क्षेत्र में उन्नति कर सकें। इसी के साथ महिलाओं को कृषि पैरा सहायक बनाया जाएगा और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिससे की वह प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कृषि सखी बनने के योग्य हो जाएंगी।

इसी के साथ इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही महिलाओं को कृषि क्षेत्र में उन्नति के साथ-साथ बढ़ावा भी प्राप्त होगा। यह योजना महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देगी।

Krishi Sakhi Yojana के लाभ

  • इस योजना के द्वारा महिलाओं को कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
  • इस प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • इसी के साथ महिलाओं को कृषि पैरा सहायक बना दिया जाएगा।
  • जिससे वह अपने क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधित सभी जानकारी दे पाएंगी।
  • साथ ही कुशल नेतृत्व के कारण कृषि की पैदावार में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
  • एक कुशल कृषि पैरा सहायक सभी किसानों की कृषि में आने वाली चुनौतियां का समाधान करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की स्थिति में सुधार आएगा।
  • इसके अलावा महिलाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार भी प्राप्त होगा।
  • यह योजना कृषि की उन्नत वृद्धि में महिलाओं के योगदान की सराहना करेगी।

Krishi Sakhi Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए केवल भारतीय महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र से होना चाहिए।
  • जो महिलाएं कृषि से जुड़ी हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

Krishi Sakhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Krishi Sakhi Yojana की आवेदन प्रक्रिया –

  • सबसे पहले अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय में जाएं।
  • कार्यालय में जाकर “कृषि सखी योजना” के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करें।
  • अधिकारियों से एक आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही तरीके से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन के साथ फोटो लगाए और हस्ताक्षर करके आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • कार्यालय से जमा हुए आवेदन की रसीद प्राप्त करें, जिसे आप सुरक्षित रखें।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कृषि सखी योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को कृषि से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की 90,000 महिलाओं को कृषि सहायक के रूप में ट्रैन करना है

कान्हा एक अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हें सरकारी योजना और लोन जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। लेखन मे इन्हें 3 वर्षो का अनुभव है। वर्तमान में कान्हा जी sarkariloanyojana.in पर कार्यरत हैं।

1 thought on “Krishi Sakhi Yojana 2024: महिलाएं कमाएंगी सालाना 70-80 हजार रुपए, जानें योजना की सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon