Bihar Free Laptop Yojana 2024 : 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को बिहार सरकार देगी फ्री में लैपटॉप, जानें पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group ज्वाइन करे Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Free Laptop Yojana 2024 : भारत सरकार छात्रों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं लाती रहती है, जिससे कि शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि हो सके। इसी उद्देश्य से बिहार राज्य सरकार ने छात्रों को फ्री में लैपटॉप देने की योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा।

Bihar Free Laptop Yojana 2024

इस लेख में हम आपको Bihar Free Laptop Yojana 2024 के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिसके माध्यम से आप इस योजना का लाभ आसानी से ले पाएंगे। लैपटॉप के अलावा बिहार सरकार मुफ्त में स्मार्टफोन की सहायता भी प्रदान करती है। जानकारी प्राप्त कर आप फ्री लैपटॉप प्राप्त कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई है।

Bihar Free Laptop Yojana 2024 क्या है?

बिहार फ्री लैपटॉप योजना राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है। इसका संचालन बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से वर्ष 2024 की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा। दरअसल इस योजना हेतु बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एक सूची तैयार की जाएगी, जिसमें टॉपर्स बच्चों को फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत चयनित किया जाएगा।

इसी के साथ आपकी जानकारी से बता दें, कि बिहार लैपटॉप योजना 2024 के माध्यम से लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का लक्ष्य रखा गया है। 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयो को बिहार सरकार द्वारा ₹25000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे विद्यार्थी लेपटॉप खरीद सके।

Bihar Free Laptop Yojana 2024 Overview

योजना का नामबिहार फ्री लैपटॉप योजना 
किसने शुरू कियाबिहार सरकार
लाभार्थी10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों
उद्देश्यविद्यार्थियों को डिजिटलीकरण शिक्षा में बढ़ावा देना है
लाभ (Benefit)10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा

बिहार फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य

बिहार सरकार 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप वितरण करने वाली है, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटलीकरण शिक्षा में बढ़ावा देना है। दरअसल इस योजना के द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। इसी के साथ-साथ वह शिक्षा में और अधिक प्रसार कर पाएंगे।

इसी के साथ-साथ बिहार की इस योजना से विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता के रूप में भी लाभ मिलने वाला है। क्योंकि जिन छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु लैपटॉप की जरूरत है, वह बिहार योजना के माध्यम से लाभान्वित हो जाएंगे।

बिहार फ्री लैपटॉप योजना का लाभ

  • इस योजना का लाभ दशमी एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
  • इस योजना के लिए एक सूची तैयार की जाएगी, जिस सूची के द्वारा अधिकतम अंक प्राप्त विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
  • इस योजना से उच्च शिक्षा हेतु लैपटॉप के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
  • यह योजना गरीब परिवार के बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक है।
  • इस योजना के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह योजना विद्यार्थियों को एक क्लास रूम तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि शिक्षा के अन्य स्रोतों को भी खोल देगी।

Bihar Free Laptop Yojana 2024 हेतु पात्रता

बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता एवं शर्तें रखी गई है जिसका पालन करना आपके लिए आवश्यक है –

  • इस योजना के लाभ हेतु विद्यार्थी बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना हेतु विद्यार्थी दसवीं एवं 12वीं कक्षा में अधिकतम अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • विद्यार्थी ने जिस भी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है, वह बिहार बोर्ड से संबंधित होना चाहिए।
  • इस योजना हेतु सामान्य वर्ग के विद्यार्थी को 85% से अधिक अंक प्राप्त होनी चाहिए।
  • इसी के साथ SC/ST के लिए यह मापदंड 75% अंकों से अधिक होना आवश्यक है।

बिहार फ्री लैपटॉप योजना हेतु दस्तावेज

यदि कोई बिहार फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करना चाहता है तो इसके लिए उन्हें निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • 10वीं में उत्तीर्ण/ 12वीं में उत्तीर्ण मार्कशीट की छायाप्रति
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार फ्री लैपटॉप योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया | Bihar free laptop yojana apply online

10वीं और 12वीं में अच्छे अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थी जो फ्री लैपटॉप पाने के लिए बिहार फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करना चाहते हैं वह निचे बताई गई इस प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम शिक्षा विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिससे वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर बिहार फ्री लैपटॉप योजना को सर्च करें।
  • जिससे बिहार फ्री लैपटॉप योजना का रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा, जिसका आईडी एवं पासवर्ड बनाना है।
  • इस आईडी एवं पासवर्ड के द्वारा आनलाइन आवेदन फार्म लाॅगिन करें। ऐसा करने पर फार्म खुल जाएगा।
  • इसके पश्चात विद्यार्थी को आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी है।
  • इस प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने के बाद कैप्चा भरकर फार्म सबमिट करें।
  • इस प्रक्रिया को विद्यार्थी/ कॉलेज के माध्यम से भी संपन्न किया जा सकता है।

Bihar Free Laptop Yojana 2024 related FAQ

प्रश्न 1. बिहार फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य क्या है?

बिहार सरकार 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप वितरण करने वाली है, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटलीकरण शिक्षा में बढ़ावा देना है।

प्रश्न 2. बिहार फ्री लैपटॉप योजना हेतु कितने अंक प्राप्त करना होगा?

इस योजना हेतु सामान्य वर्ग के विद्यार्थी को 85% से अधिक अंक प्राप्त होनी चाहिए।
इसी के साथ SC/ST के लिए यह मापदंड 75% अंकों से अधिक होना आवश्यक है।

कान्हा एक अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हें सरकारी योजना और लोन जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। लेखन मे इन्हें 3 वर्षो का अनुभव है। वर्तमान में कान्हा जी sarkariloanyojana.in पर कार्यरत हैं।

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon