Mukhyamantri Balika Scooty Yojana : मध्य प्रदेश सरकार 12वीं पास बालिकाओं को देगी फ्री स्कूटी, जानें क्या है योजना और पाएं लाभ

WhatsApp Group ज्वाइन करे Join Now
Telegram Group Join Now
Mukhyamantri Balika Scooty Yojana
Mukhyamantri Balika Scooty Yojana

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 12वीं पास बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से 12वीं में उच्चतम अंकों से प्राप्त बालिकाओं को सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में स्कूटी प्रदान की जाएगी।

इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। यदि आप मध्य प्रदेश की बालिका स्टूडेंट हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसके माध्यम से आप योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा साल 2023 में शुरू की गई थी। इस योजना के माध्यम से 12वीं में उच्च अंकों के साथ पास हुई छात्राओं को राज्य सरकार के द्वारा स्कूटी प्रदान की जाती है। इसी के साथ आपको बता दें की साल 2024 के बजट में भी योजना का संचालन किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ प्रदेश की लगभग 5000 छात्राओं को दिया जाता है। हालांकि 5000 बालिकाओं का यह आंकड़ा सरकार के द्वारा ऊपर नीचे किया जा सकता है। प्रदेश सरकार की यह पहल बहुत ही लाभकारी है, क्योंकि इसके माध्यम से बालिकाओं को सीधे वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana के उद्देश्य

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना ( Mukhyamantri Balika Scooty Yojana ) का उद्देश्य प्रदेश की छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। दरअसल इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन मिलता है, जिससे वह उच्च शिक्षा की ओर अग्रसित होती हैं। इसी के साथ इस योजना से ऐसी गरीब परिवार की छात्राओं को सहायता प्राप्त होती है, जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

Manbhavna Yojana Online Apply : सरकार दे रही है 36000 रुपए,जानिए आवेदन करने की प्रक्रिया 

इस योजना की लाभार्थी छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु विद्यालय एवं कॉलेज में आने जाने की सुविधा प्राप्त हो जाती है। इससे अन्य बालिकाएं भी प्रेरित होती हैं, कि वह भी शिक्षा क्षेत्र में निरंतर मेहनत करें। इसी के साथ समाज में भी छात्र एवं छात्राओं को समानता का अधिकार भी प्राप्त होता है।

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की छात्राओं को राज्य सरकार के द्वारा फ्री स्कूटी प्राप्त होती है।
  • इस योजना के द्वारा छात्राओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार की छात्राएं लाभान्वित होती हैं।
  • इस योजना के द्वारा शिक्षा जगत में बालिकाओं को सम्मान मिलता है।
  • इसी के साथ योजना के लाभ द्वारा शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।
  • बालिकाएं उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित होती हैं।
  • बालिकाओं को विश्वविद्यालय में शिक्षण ग्रहण करने के लिए आने जाने में आसानी होती है।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 : मोदी सरकार दे रही है पक्का मकान, यहाँ से करें आवेदन

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana हेतु पात्रता

  • इस योजना की लाभ हेतु विद्यार्थी बालिका होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की मूल निवासी बालिकाओं को प्राप्त होगा।
  • बालिका ने 12वीं में अधिकतम अंकों से परीक्षा पास की होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उन्हीं बालिकाओं को प्राप्त होगा, जिनका नाम राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई मेरिट में आएगा।
  • बालिका ने जिस भी विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास की हो, वह मध्य प्रदेश बोर्ड से संबंधित होना चाहिए।

Silai Machine Yojana 2024 : सरकार गरीब महिलाओं को दे रही है बिल्कुल फ्री में सिलाई मशीन, सभी राज्य के लोग कर सकते है आवेदन

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना आनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिससे इसका होम पेज खुल जाएगा।
  • इस पर मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के बटन पर क्लिक करें।
  • जिससे कि आपको योजना से संबंधित मेरिट प्राप्त हो जाएगी, जिसमें आप अपने अंक के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
  • यदि आप मेरिट के अंदर हैं, तो योजना हेतु आवेदन फार्म भरें।
  • इस आवेदन फार्म में बालिका को 12वीं से संबंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके पश्चात आवेदन फार्म को सबमिट कर दें।
  • इस आवेदन फार्म को अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। यदि सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो योजना का लाभ प्राप्त हो जाएगा।

कान्हा एक अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हें सरकारी योजना और लोन जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। लेखन मे इन्हें 3 वर्षो का अनुभव है। वर्तमान में कान्हा जी sarkariloanyojana.in पर कार्यरत हैं।

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon